हिण्डाल्को एच.आर. हेड ने सफाई कर्मियों संग मनाया अपना जन्मदिन

---Advertisement---

एम एस हशन,

सोनभद्र/रेणुकूट, 7 फरवरी। हिण्डाल्को क्ल्स्टर के एच.आर. हेड श्री जसबीर सिंह ने अपना जन्मदिन सफाई कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मनाया। एच.आर. विभाग के लॉन में बहुत ही सादे समारोह में संस्थान में कार्यरत सफाई कर्मियों को वैल्यूज़ मंथ कार्यक्रम के तहत सम्मानित करते हुए श्री जसबीर सिंह ने केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर हिण्डाल्को क्लस्टर के मुखिया श्री एन. नागेश ने गुलदश्ता भेंट कर श्री जसबीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। संस्थान के इतने बड़े अधिकारी का जन्मदिन अपने बीच मनायें जाने पर सभी सफाईकर्मी बहुत ही गौरवान्वित थे और श्री जसबीर सिंह की सादगी एवं उनके मानवीय मूल्यों की हर कोई प्रशंसा कर रहा था। श्री जसबीर सिंह ने कहा कि आप सभी के साथ मनाया गया यह मेरा जन्मदिन मेरे लिए बहुत ही यादगार रहेगा और यह मुझे समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहने की प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी सफाई कर्मियों ने जन्मदिन के केक एवं अल्पाहार का आनंद उठाया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment