इंडिगो कार की चपेट में आने से दो बाइक सवार में से एक की मौत,एक अत्यन्त गंभीर।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अन्तर्गत सलखन वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पुलिया के समीप इंडिगो कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों जख्मीयों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां रास्ते में जाते समय एक की मौत हो गई जबकि एक की गंभीर हैं।
जानकारी के मुताबिक रविवार की संख्या लगभग 6:30 बजे बाइक सवार रामसूरत उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र सुखदेव एवं राम लखन 30 वर्ष पुत्र गोंगे निवासी दोनों डाला मकईबारी पचपेडिया टोला अपने घर जा रहे थे कि मुख्य राजमार्ग सलखन के पास स्थित रेलवे पुलिया के पास पहुंचे थे कि तेज गति से आ रही चोपन से रावटसगंज की तरफ तेज रफ्तार से जा रही इंडिगो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां रास्ते में राम लखन उम्र 30 वर्ष पुत्र गोगे की जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment