सेराजुल होदा,
दुद्धी सोनभद्र। जिला बनाएं के मुद्दे पर आज अधिवक्ताओं का हुजूम न्यायिक कार्य से विरत रहकर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कोर्ट के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला बनाए जाने की जोरदार मांग की l संपूर्ण आदिवासियों गिरी वासियों एवं आम जनों के हितार्थ जनहित में आदिवासी जिला दुद्धी बनाए जाने को लेकर कल एमएलसी के समक्ष शपथ ग्रहण समारोह में भी प्रमुख रूप से इस बात को उठाया गया था l जिसका पूर्ण समर्थन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया था l कई दशकों से दिन शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत ताकत उक्त प्रदर्शन अनवरत जारी है जो जल्द ही मुख्यमंत्री के दरबार पुनः पहुंचेगा l आज प्रदर्शन संपूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर तक पैदल मार्च करता हुआ पहुंचा l इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष निवर्तमान भाजपा जिला महामंत्री विपिन बिहारी एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता लामबंद होकर तहसील परिसर में सभा उपरांत अपना शांति पूर्वक प्रदर्शन पूर्ण किए l दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामपाल जौहरी एडवोकेट व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट सहित वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण पांडेय, जवाहरलाल एडवोकेट,राम अजोर भारती जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, आनंद कुमार गुप्ता एडवोकेट,दिनेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, सरवर आलम, राम सुरेश अग्रहरि,शन्नो बानों, ओम प्रकाश अग्रहरि, प्रेमचंद यादव, सत्यनारायण यादव, संतोष कुमार जयसवाल, राहुल अग्रहरि, रेनू गुप्ता,अमरावती देवी, राकेश कुमार अग्रहरि, आशीष कुमार गुप्ता आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौके पर मौजूद रहे l

