अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चर्चित रमाकांत अस्पताल में लगातार जिला प्रशासन को मिल रही शिकायत के क्रम में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के निर्देश में डाक्टर गुरु प्रसाद नोडल अधिकारी निजी चिकित्सालय/पंजीयन झोलाझाप द्वारा प्रीतनगर चोपन में चल रहे अल्ट्रा साउंड केंद्र पर मौके पर रेडियोलॉजिस्ट नही मिले जहा एक्सरे कमरा,अल्ट्रा साउंड कमरा सील किया गया उसके बाद नोडल अधिकारी ने रमाकांत अस्पताल पर भी छापा मारा जहा पर जांच अधिकारी ने घंटों रुककर देखा जहा मौके पर बिना मान्यता के पैथलाजी,एक्सरे मशीन,ऑपरेशन कक्ष व तमाम खामियां देखने को मिला साथ ही अस्पताल का पंजीकरण भी समया अवधि समाप्त मिला मौके पर मौजूद डाक्टर द्वारा बीते दिनों 1 व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किया गया था इस पर जांच अधिकारी ने पूछा कि वह अपने घर में मरा था या आपके चिकित्सालय में तो डाक्टर ने ज़बाब दिया
कि अपने घर पर मरा था तब जांच अधिकारी ने कहा कि फिर आपने प्रमाण-पत्र कैसे जारी किया इस पर आप पर (420)मुकदमा हो सकता हैं जांच अधिकारी द्वारा मौके पर अस्पताल के 3 कमरे भी सील किया गया दोनों मामले में नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया हैं उचित जवाब ना मिलने पर होगी कार्यवाही उम्मीद है।लगातार नोडल अधिकारी के ऊपर भी अवैध अस्पतालों से वसूली की भी चर्चाएं मिलती रहती हैं।
पूर्व मध्य रेलवे केबिन के पास स्थित रमाकांत चिकित्सालय व अल्ट्रा साउंड सेन्टर के कमरे सील
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, February 3, 2023 1:48 PM
---Advertisement---

