रेणुकूट /सोनभद्र में आज कोर्ट के आदेश पर रेणुकूट बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के ठीक सामने जमीन खाली कराने पहुंचे अधिकारी के द्वारा पुलिस के मौजूदगी में बुलडोजर के माध्यम से एक जमीन खाली कराया गया जबकि मौजूद लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि जिस मकान को गिराने का आदेश था उसके जगह उसके बगल के मकान को गलती से गिरा दियाp गया । जिस व्यक्ति का मकान गिर है उसने बताया की मेरा नाम लिस्ट में नहीं था ना ही जो चौहद्दी लेकर आए थे वह चौहद्दी मेरे चौहद्दी मैच कर रही थी। रामधनी यादव पुत्र इंद्राज यादव के मकान को धराशाई कर दिया गया। पब्लिक के द्वारा बताया जा रहा है कि यह मकान गलती से गिरा दिया गया जबकि जो अधिकारी मौके पर मौजूद थे उनके लिस्ट में लालमन के मकान गिराने का आदेश था।
इस कार्रवाई के बाद लोगों में आक्रोश फूटा और करवाई को अंजाम देने आए अधिकारी गाड़ी में सवार होकर भागते दिखे इस बात से इस बात को बल मिलता है कि उनसे हो ना हो कोई गलती जरूर हुई है। लोगों के द्वारा मौके पर आए बुलडोजर को रोक दिया गया और जिसका मकान गिरा है उसका परिवार धरने पर बैठ गया और मुआवजे की मांग करने लगा। अब तो यह अब तो यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि की गई कार्रवाई सही है या गलत अगर करवाई गलत पाई गई तो देखने वाली बात रहेगी पीड़ित परिवार केहू नुकसान की भरपाई किस प्रकार से की जाएगी।

