गुमनाम सुराजियों की याद हुई शहादत

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी/सोनभद्र| ब्लाक क्षेत्र के आदर्श ग्राम नगवा में आदिवासी महासम्मेलन में गुमनाम सुराजियों की याद में 21 वाँ शहीद दिवस बड़े ही धूम धाम से उत्साहपूर्वक मनाया गया |कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सेवा समर्पण संस्थान के सह प्रांत संगठन मंत्री आंनद व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने मशाल व द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान महात्मा गांधी व गुमनाम सुराजियो की स्वराज स्तम्भ पर पूजा अर्चन कर माल्यार्पण के फलस्वरूप कार्यक्रम को गति दी।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आदिवासी समाज के वक्ताओं ने गुमनाम सुराजियों सुखलाल खरवार ,जगरनाथ खरवार ,जोधा पनिका व शनिचर खरवार आदि के वीर गाथाओं को लोगो के बीच प्रस्तुत की।कार्यक्रम दौरान स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले सुराजियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।इस दौरान महेशानंद, मानसिंह गोड, रामेश्वर राय,मनोज मिश्रा ,डॉ गौरव, लखमन देवी, देवनरायन खरवार, हरी किशुन , प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment