विस्थापित को भ्रमित कर नौकरी ना देने और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने के आरोप में 3 लोगो पे शक्तिनगर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र विस्थापित को भ्रमित कर नौकरी ना देने और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने के आरोप में 3 लोगो पे शक्तिनगर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज। चंदुआर निवासी युवक ने ओबी कंपनी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था।कंपनी के जीएम, एचआर हेड और मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी, एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दिया है।चंदुआर निवासी युवक ने शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह को दिए तहरीर में बताया कि एस ए यादव कंपनी मे नौकरी के नाम पर विस्थापित को भ्रमित किया जा रहा है नौकरी नही देने के साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया है।शक्तिनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 420,504,506, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति 3(2) अधिनियम मे कमलेश सिंह उर्फ पप्पू,इमानदार और बागमारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment