पिपरडीह व कोरगी बालू साइटों से ज्यादातर गाड़िया बगैर परमिट निकाले जाने का आरोप

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी/ सोनभद्र| प्रधान संघ ने आरोप लगाया कि कोरगी व पिपरडीह बालू साइट पर तमाम प्रकार की अनियमितताए हो रही हैं, जिसमें मुख्य रूप से डब्लू0टी0 बगैर परमिट 2500/-रू0 सैकड़ के हिसाब से टीपर या हाइबा को बालू दिया जा रहा है जबकि परमीट के साथ 3500/-रू0 प्रति सैकड़ा घन फिट रेट पर बालू बेचा जा रहा है | साइटों से ज्यादातर गाड़िया डब्लू०टी० चल रही है। इसमें किसी तरह का कोई परमीट नहीं मिलता| अधिकारियों तथा सरकार के आख में धूल झोककर बालू की चोरी कर सोनभद्र जनपद के साथ – साथ बनारस तथा अन्य जगह बेखौफ लोग ले जा रहे है। जबकि आदिवासी अपने आवास हेतु या शौचालय बनाने हेतु 10-20 फीट बालू उठावें तो पकड़े जाने पर ईमानदारी से नियम व कानून का पालन करवाया जाता है। तथा विभागों द्वारा लाखों रू० जुर्माना लगाया जाता है| किन्तु इस डब्लू0 टी0 बालू लोडिंग का पैसा किस राजस्व के खाते में जाता है ।आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment