दहेज हत्या में  एक वांछित अभियुक्त को  रावर्ट्सगंज पुलिस ने किया  गिरफ्तार-

---Advertisement---

 

हाजी सलीम हूसैन,

रॉबर्ट्सगंज /सोनभद्र, दहेज हत्या में  एक वांछित अभियुक्त को  रावर्ट्सगंज पुलिस ने किया  गिरफ्तार-

आज  दिनांक 15.06.2022 को वादिनी चमेली देवी पत्नी स्व0 अमर नि0 बरकरा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ने थाना स्थानीय पर सूचना दी कि विपक्षीगण द्वारा वादिनी की पुत्री सुनीता से दहेज माँग करना व माँग पुरा न होने पर भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए मारना पीटना व वादिनी कि लड़की को जहर पिला देना। जिससे इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0-435/2022 धारा 498ए,302,323,504,506 भा0द0वि0 व 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना में साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 498ए,302,323,504,506 भा0द0वि0 व 3/4 डीपी एक्ट का अपराध होना नही पाया गया। बल्कि धारा 306 भा0द0वि0 का अपराध होना पाया गया। विवेचना के क्रम मे धारा 306 भा0द0वि0 मे संलिप्त वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 21.01.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर ग्राम मड़रा के पास से उक्त घटना में संलिप्त 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की विवरण निम्नवत् है-

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. जसवन्त पुत्र रामदेव, निवासी मड़रा, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 33 वर्ष ।

*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्र, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. आरक्षी रमेश गौंड़, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र।
3. आरक्षी आनन्द मिश्रा, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment