एसडीएम ने अवैध खनन की नाप जोख कर साइट का सीमांकन किये जाने का दिए निर्देश

---Advertisement---

 

पिपरडीह बालू साइट का एसडीएम संग सीओ ने मंगलवार को की जांच ,कई खामियां मिली

मंगलवार की सुबह अधिकारी द्वय के धमकने से साइट पर फैला सन्नाटा

 

रवि सिंह ,दुद्धी/ सोनभद्र|कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पिपरडीह बालू साइट पर मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे एसडीएम शैलेन्द्र कुमार मिश्रा व सीओ आशीष कुमार मिश्रा दर्जन भर राजस्वकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों के साथ साइट पर धमक पड़े| साइट पर पहुँचे एसडीएम ने नक्शे के माध्यम से खनन रकबे को राजस्वकर्मियों से बारीकी पूर्वक समझा और वर्तमान में हुए खनन की स्थिति ,नदी में बाधित धारा और साइट पर मौजूद पोकलेन मशीनों का नजरी नक्शा बनाने को निर्देशित किया |एसडीएम की जांच में कनहर नदी में कई स्थानों पर अस्थाई मार्गों को बनवाकर नदी की धारा को बाधित कर खनन कार्य होते मिला वहीं जांच के दौरान दर्जन भर पोकलेन साइट पर खड़ी मिली जिसके चालक मौके पर नहीं पाए गए | एसडीएम व सीओ ने नदी के किनारे किनारे मिट्टी के टीलों से होते हुए समूचे पिपरडीह में चल रहे खनन रकबे का निरीक्षण किया और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई | एसडीएम ने कानूनगो व लेखपालों को निर्देशित किया कि अभी कुछ समय बाद पहुँच रही खनन विभाग की टीम के साथ खनन रकबे का सीमांकन करवाते हुए उसकी रिपोर्ट उन्हें सौंपी जाए ,इसके बाद अधिकारी द्वय वहां से रवाना हो गए और नायब तहसीलदार विशाल पासवान के नेतृत्व में कानूनगो आशाराम ,लेखपाल विमिलेश कुमार व प्रवीण आदि को खनन विभाग की टीम आने पर पिपराडीह बालू साइट की नाप जोख कर सीमांकन को निर्देशित किया |उधर अधिकारियों की टीम पहुँचने से खनन कार्य में लगे मेठ मुंशियों में हड़कंप मच गया सभी जांच के दौरान सभी भूमिगत हो गए जो टीम के वापसी के बाद अपने कार्यों में लग गए|उधर दोपहर बाद पुनः पहुँची खनन विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने पिपरडीह साइट पहुँच कर घंटो हुए खनन की नाप जोख कर साइट के सीमांकन में जुटे रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment