चोपन पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण से सम्बन्धित 01  वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया 

---Advertisement---

 

अशोक मद्देशिया)

चोपन/सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.01.2023 को थाना चोपन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-07/2023 धारा 380, 411 भादवि से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त *बबुन्दर उर्फ गांगुली पुत्र किशुन, निवासी कुरछा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष* को गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. बबुन्दर उर्फ गांगुली पुत्र किशुन, निवासी कुरछा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे 06 अदद एंड्राइड मोबाइल व नगद 520 रुपया बरामद ।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-76/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0-170/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
3. मु0अ0सं0-61/2020 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
4. मु0अ0सं0-62/2021 धारा 323, 325, 504, 506 भादवि, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 मनोज कुमार राय, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
4. आरक्षी सुभाष भारती, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment