पत्नी का हत्यारा पति को जुगैल पुलिस ने किया गिरफ्तारकर भेजा सलाखों के पीछे। 

---Advertisement---

रशीद खान,

जुगैल, सोनभद्र पत्नी का हत्यारा पति को जुगैल पुलिस ने किया गिरफ्तारकर भेजा सलाखों के पीछे।

अवगत कराना है कि दिनांक 16.01.2023 को थाना जुगैल पर सूचना प्राप्त हुई की थाना जुगैल क्षेत्रान्तर्गत दिनांक-14.01.2023 को शाम लगभग 07.00 बजे रामदयाल गौड़ पुत्र दलसिंगार गौड़ उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी जुगैल टोला गरदा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी बटुली देवी उम्र लगभग 27 वर्ष से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ जिसपर पति रामदयाल गौड़ द्वारा अपनी पत्नी बटुली देवी को बोतल से मारकर हत्या कर दी गयी है । उपरोक्त घटना के क्रम में थाना जुगैल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-03/2023 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण में थाना जुगैल पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.01.2023 को घटना में संलिप्त आरोपी पति रामदयाल गौड़ पुत्र दलसिंगार गौड़ उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी जुगैल टोला गर्दा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
1- रामदयाल गौड़ पुत्र दलसिंगार गौड़ उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी जुगैल टोला गर्दा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment