चोर जादूगर उर्फ बमबम को भारी मात्रा में चोरी के सामान के साथ क्राइम ब्रांच ,एसओजी, पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार |

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी / सोनभद्र | जनपद सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में ,एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण मे क्राइम ब्रांच टीम, एसओजी टीम, व दुद्धी, विंढमगंज पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से अंतर प्रांतीय चोर जादूगर उर्फ बमबम को भारी मात्रा में चोरी के सामान और उसके साथियों के साथ ग्राम बीड़र थाना दुद्धी जिला सोनभद्र से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया | गिरफ्तार तीन अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता के कब्जे से भारी मात्रा में थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र व अन्य जगहों से चोरी किए गए सामान जैसे – मोटरसाइकिल, लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी, लैमिनेशन मशीन, प्रिंटर, स्टेपलाइजर ,एंड्राइड मोबाईल, कीपैड मोबाइल आदि सामान बरामद किए गए | सभी गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अंतर प्रांतीय चोर है जिनका काम चोरी करना है इनका मास्टरमाइंड मुख्य अभियुक्त जादूगर उर्फ बम बम है जो पूर्व में सोनभद्र के साथ सीमावर्ती क्षेत्र से सटे झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में जेल भी जा चुका है इसकी पत्नी चोरी के कामों में इसका सहयोग करती है पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण किया गया | इनके पकड़े जाने से चोरी की घटनाओं में रोक लगने की संभावना है | घटना में गिरफ्तार अभियुक्त एवं अभियुक्ता के ऊपर थाना दुद्धी मे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 4 / 23 धारा 457,380 भादवि | मुकदमा अपराध संख्या 4/23 धारा 457 , 380 भादवि | मुकदमा अपराध संख्या 102/22 धारा 379 भादवि, थाना चोपन | मुकदमा अपराध संख्या 133 / 22 धारा 457,380 भादवि थाना दुद्धी मुकदमा अपराध संख्या 05 / 23 धारा 411 ,414 धारा भादवि पंजीकृत किया गया है |

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –

( 1) जादूगर बमबम उर्फ सुंद्रेश कुमार गुप्ता निवासी बीड़र,थाना दुद्धी, जिला सोनभद्र |
( 1) प्रीति पत्नी जादूगर बमबम उर्फ सुंद्रेश कुमार गुप्ता निवासी बीड़़र, थाना दुद्धी जिला सोनभद्र |
(1) जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी बैलिया थाना धुरकी, जिला गढ़वा ( झारखंड )
(4) दीपू पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी बैलिया थाना धुरकी , जिला गढ़वा ( झारखंड) |

बरामद चोरी के माल का विवरण

1- मोटरसाइकिल 3 अदद चोरी का 1 अदद घटना में प्रयुक्त कुल- (04) , लैपटॉप (02), प्रिंटर (01), लेमिनेशन मशीन (02), बैटरी (02), इंवर्टर (02), स्टेपलाइजर (01), एंड्रॉयड मोबाईल (02), की पैड मोबाईल (16) अदद बरामद किये गये |
बरामद माल की अनुमानित कीमत 5 लाख, 50 हजार लगभग |

गिरफ्तार करने वाली टीम –

प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय, दुद्धी | प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, विंढ़मगंज |
नि०अ० शेषनाथ पाल थाना दुद्धी
निरीक्षक सादिक सिददीकी (सर्विलांस प्रभारी)
निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह (एसओजी प्रभारी)
उ०नि० संजय कुमार, उ०नि० ईनामुल हक, उ०नि० तेज बहादुर राय थाना दुद्धी जिला- सोनभद्र |
उ०नि० गोपाल जी, हे०का० संतोष यादव, हे०का० अजित राय, थाना विंढ़मगंज सोनभद्र |
हे०का० संजय यादव, हे०का० श्रीनाथ शर्मा, का० विवेक, का० मनीष, महिला का० संयोगिता गौड़ |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment