विन्ध्यांचल परिक्षेत्र, मीरजापुर श्री आर0पी0 सिंह द्वारा थाना जुगैल पर ठंड से बचाव हेतु गरीब/असहायों को (1100) कम्बल वितरण किया गया।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
जुगैल/सोनभद्र। जुगैल थाने पर आज दिनांक 9-1-2023 को, विन्ध्यांचल परिक्षेत्र,मीरजापुर श्री आर0पी0 सिंह द्वारा थाना जुगैल पर ठंड से बचाव हेतु गरीब/असहाय लोगों को 1100 कम्बल का वितरण किया गया । तत्पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया गया एवं लोगों से अपील की गयी कि भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए मुख्य धारा में रहकर पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें तथा स्थानीय पुलिस को भी जनता से मृदुल व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों/समस्याओं का त्वरित एवं विधिक रूप से निस्तारण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री शंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री संजीव कटियार, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक जुगैल विनोद कुमार सोनकर, प्रभारी निरीक्षक ओबरा श्री मिथिलेश मिश्रा,प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला श्री श्याम बिहारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं स्थानीय सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment