(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
ओबरा। स्थानीय नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में 5 जनवरी 2023 को छात्र संघ चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, महाविद्यालय प्रशासन एवं महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं,प्रतिनिधि एवं छात्र नेताओं के मध्य हुई वार्ता में बनी सहमति के आधार पर महाविद्यालयीय छात्र संघ चुनाव सत्र 2022- 23 की मतदान एवं परिणाम घोषित करने की तिथि में परिवर्तन करते हुए 19 जनवरी 2023 के स्थान पर 17 जनवरी 2023 कर दी गई है।पूर्व में घोषित चुनाव कार्यक्रम की अन्य तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वे सभी कार्यक्रम पूर्ववत निर्धारित तिथियों पर ही संपन्न होंगे।मतदान की तिथि दिनांक 17 जनवरी 2023 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में सत्र 2022-23 में नामांकित छात्र-छात्राएं ही अपने मूल ग्रीन कार्ड से महाविद्यालय में निर्धारित बूथों पर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मतदान कर सकेंगे।चुनाव परिणाम की घोषणा 17 जनवरी 2023 को ही मतगणना संपन्न होने के पश्चात की जाएगी।उक्त आशय की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ प्रमोद कुमार ने दी।

