बस लूट कांड में फरार ,25 हजार का इनामी अभियुक्त को रावर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

---Advertisement---

मुस्तकीम खान )

रॉबर्ट्सगंज।सोनभद्र ,बस लूट कांड में फरार ,25 हजार का इनामी अभियुक्त को रावर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार ।। अपराध शाखा को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार रुपये का इनामिया लूट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*

दिनांक 06.06.2022 को थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत टोल प्लाजा लोढ़ी से 500 मीटर आगे से सुखनन्दन प्रजापति पुत्र श्री रामलाल प्रजापति निवासी हरिहरपुर थाना सरई जिला सिंगरौली (म0प्र0) के साथ हुई रुपये 80,700 लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना रा0गंज पर मु0अ0सं0-0407/2022 धारा 395,412 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज व क्राइम ब्रांच की टीम गठित कर घटना में संलिप्त अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । इस टीम द्वारा दिनांक 04.01.2023 को बरैला महादेव मन्दिर जैत के पास से उपरोक्त घटना में वांछित/फरार रुपया 25,000/- का ईनामिया 01 नफर वांछित अभियुक्त ललई पुत्र रामसेवक, निवासी गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, हालपता- घसिया बस्ती ग्राम लोढ़ी, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की विवरण निम्नवत् है-

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
*1.* ललई पुत्र रामसेवक, निवासी गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, हालपता- घसिया बस्ती ग्राम लोढ़ी, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 36 वर्ष ।

*आपराधिक इतिहास का विवरणः-*
*1.* मु0अ0सं0-407/2022 धारा 395, 412 भा0द0वि0 थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
*2.* मु0अ0सं0-493/2019 धारा 323,504,506,325 भा0द0वि0, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्र, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र।
*2.* निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र ।
*3.* उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, प्रभारी चौकी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।
*4.* हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अतुल सिंह, का0 सतीश कुमार सिंह, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 प्रेमप्रकाश चौरसिया,का0 अजीत कुमार यादव एसओजी/स्वाट टीम जनपद सोनभद्र ।
*5.* आरक्षी रमेश गौंड़, आरक्षी आशीष कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment