मअशोक मदेशिया
संवाददाता
गुर्मा/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत गुर्मा मे गुरूवार की सुबह प्रसव से पिड़ित एक महिला ने जुड़वा बच्चो को जन्म दिया जिसमे एक बच्चा पुरी तरह से स्वस्थ व सुंदर दुसरा बच्चा विचित्र शक्ल के रूप मे जन्मा था वह बच्चा कौतूहल का बिषय बना रहा। जिसे सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो वायरल होते ही देखने के लिए महिलाओ की भीड उमड पड़ी, बताया जाता है की प्रसव का समय नजदीक आने पर महिला अपने मायके गुर्मा आयी थी गुरूवार की सुबह प्रसव पीड़ा महसूस होने पास के नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची जहाँ एएनएम ने सहयोगी महिलाओं के साथ महिला को प्रसव कुशलता पूर्वक कराया। जिसमें पहला बच्चा स्वस्थ सुंदर होने के बाद दुसरा बच्चा विचित्र शक्ल का पैदा होने से महिलाओं में कौतूहल का विषय बन गया।
जिसकी चर्चा आसपास के क्षेत्रों में फैलने के साथ सोशल मीडिया मे भी शेयर होने लगी समय की नकाजत को देखते हुए महिला के परिजनों ने बच्चों लेकर अपने घर वापस चलें गये। कुछ घंटे के बाद विचित्र रूप से जन्में बालक की मौत हो गयी जिसको परिजनों ने तत्काल दफन कर दिया।जानकारी के मुताबिक महिला का विवाह मध्यप्रदेश हुआ था प्रसव का समय नजदीक होने पर वह
अपने मांयके में गुर्मा आयी थी।
गुर्मा में विचित्र बालक के जन्म लेने से बना कौतूहल का विषय। जुड़वा बच्चों मे एक बच्चा स्वस्थ, दूसरा विचित्र बालक
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, January 5, 2023 10:25 AM
---Advertisement---

