शक्तिनगर/ सोनभद्र ,तेल के खेल में टैंकर से डीजल डीजल चोरी करने वाले 5 हजार के इनामी फरार अभियुक्त को शक्ति नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।। आज 05.01.2022 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र महोदय द्वारा वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के कुशल निर्देशन मे, प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह एवं उनके हमराही/कर्मचारीगण हे0का0 पंकज यादव, हे0का0 राकेश कुमार सरोज द्वारा मु.अ.सं. 0001/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित एवं पुरस्कार घोषित अपराधी (1) मो0 मकमूल खाँ उर्फ नन्हे पुत्र मो0 अयूब खाँ निवासी कन्हई मधूपुर थाना कन्हई हनुमानगंज प्रतापगढ़ 47 वर्ष एवं (2) सलीम अहमद पुत्र स्व0 मो0 इश्तखार निवासी ग्राम बैढन वार्ड नं0 39 थाना बैढ़न जिला सिंगरौली म0प्र0 उम्र लगभग 47 वर्ष को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया। पिछले दिनों एनसीएल दूधिचुआ में हो रहे डीजल चोरी की घटना के संबंध में पंजीकृत मुकदमें से संबंधित 18 अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था उपरोक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सोनभद्र द्वारा 5000 – 5000 रुपए का पुरस्कार पूर्व में घोषित किया गया था
अपराधिक विवरण
1. मु.अ.सं. 126/2022 धारा 379, 411, 34, 420, 120-बी भा0दं0वि0 व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. मु.अ.सं. 0001/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र
नाम पता अभियुक्तगणः- (1) मो0 मकमूल खाँ उर्फ नन्हे पुत्र मो0 अयूब खाँ निवासी कन्हई मधूपुर थाना कन्हई हनुमानगंज प्रतापगढ़ 47 वर्ष
(2) सलीम अहमद पुत्र स्व0 मो0 इश्तखार निवासी ग्राम बैढन वार्ड नं0 39 थाना बैढ़न जिला सिंगरौली म0प्र0 उम्र लगभग 47 वर्ष
गिरफ्तारी / बरामदगी की टीमः- प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, हे0का0 पंकज यादव, हे0का0 राकेश कुमार सरोज, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र

