इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक)के पाटी और परारी शाखा का सुभारंभ

---Advertisement---

एम एस हशन
रेणुकूट सोनभद्र –-इंडियन बैंक् (इलाहाबाद बैंक) के प्रबंधन द्वारा शनिवार को सोनभद्र जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहकों की बैंकिंग सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए म्योरपुर ब्लाक के म्यूरपुर बाजार से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्रामसभा परारि में बैंक अधिकारी श्री विकास कुमार वरिष्ठ प्रबंधक और नए प्रबंधक राजेश यादव द्वारा शाखा का शुभारंभ हुआ शुभारंभ के समय म्योरपुर ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख मानसिंह एवं प्रेमचंद यादव अध्यक्ष प्रधान संघ तथा वर्तमान प्रधान सुभाष चंद्र के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया मान सिंह ने बताया कि इस शाखा के खुल जाने से यहां के आसपास के करीब एक दर्जन ग्रामीणों को यहां से लगभग 15 किलोमीटर दूर बैंकिंग सुविधाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा इंडियन बैंक के प्रबंधक वर्क के द्वारा बैंक खोलना जनहित में है।
वही ग्रामसभा पार्टी जोकि रेणुकूट शहर और अनपरा के बीच भाट क्षेत्र में आता है यहां भी अनपरा से लगभग 20 किलोमीटर और रेणुकूट से लगभग 25 किलोमीटर दूर का सफर तय करके यहां के ग्रामीण बैंकिंग सुविधाओं के लिए जाते थे यहां के लगभग दो दर्जन गांव की सुविधा के लिए यह बैंक सुविधाजनक होगा ग्रामसभा पार्टी में बैंक का शुभारंभ करते समय रेणुकूट शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक दिलीप सिंह शेखावत तथा नए प्रबंधक चंद्रसेन कुमार और जोनल ऑफिस मिर्जापुर से आए हुए अतिथि पवन एवं अभिषेक की उपस्थिति में ग्राम प्रधान ईश्वर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेणुकूट बैंक के शाखा प्रबंधक दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि इंडियन बैंक का यह पहल यहां के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं उनकी बैंकिंग सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है शुभारंभ के समय ग्राम सभा के पूर्व प्रधान कमला प्रसाद तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ब

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment