शीत लहर के मद्देनजर हिंडालको ने रेणुकूट द्वारा अलाव जलाने हेतु वितरित की गई लकड़ी

---Advertisement---

 

एम एस हशन)

रेनुकूट/सोनभद्र 30-12-2022, रेणुकूट। रेणुकूट नगर में सर्दी अपने चरम पर है। लगातार बढ़ रही शीतलहर के कारण नगर की जरूरतमंद जनता ठंड में ठिठुरने को बेबस है। हिंडाल्को हमेशा से नगरवासियों एवं आसपास के रहवासियों के हित के लिए तत्पर रहता है। इसी क्रम में हिंडालको प्रबंधन की ओर से नगर के अनेक स्थानों पर अलाव जलाने हेतु लकड़ियों का वितरण किया गया है।
हिंडाल्को प्रबंधन द्वारा रेनुकूट चौराहा, पुलिस चौकी, बस स्टैंड, चाचा कॉलोनी, कैंप ऑफिस गेट के सामने, पुलिस चौकी रेणुकूट के नजदीक, समेत अन्य कई स्थानों पर लकड़ियों का वितरण किया गया है जिससे इस भीषण ठंड में जरूरतमंद इसके प्रकोप से बच सकें। लकड़ियों का वितरण हिंडाल्को नगर प्रशासन एवं सुरक्षा विभाग की देखरेख में किया गया। प्रबंधन का कहना है कि आगे भी इसी प्रकार से सर्दी को देखते हुए नगर एवं आसपास के गांवों में अलाव जलाने के लिए लकड़ियां वितरित की जाएंगीं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment