अशोक मद्देशिया)
चोपन/सोनभद्र आज दिनांक 30.12.2022 को प्रभारी निरीक्षक चोपन श्री लक्ष्मण पर्वत द्वारा थाना चोपन पर ठण्ड के दृष्टिगत साधु, महात्माओं एवं जरुरतमन्द लोगों को 50 कम्बल वितरण किया गया । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक चोपन द्वारा कहा गया कि ठण्ड के मौसम में समाज सेवियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के अलावा सम्पन्न लोगों को भी इस पुनित कार्य में आगे आना चाहिये
तथा जरुरतमन्द तथा बेसहारा लोगों की मदद करनी चाहिये । प्रभारी निरीक्षक चोपन के इस पहल की लाभार्थियों तथा आमजनमानस द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।

