अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। इन दिनों पूरे दिन खदानों से (54)न0 बोल्डर
बालू साइडों पर सड़क बनाने के लिए कृषि कार्य हेतु कई ट्रैक्टरों से बोल्डर की ढुलाई जोरों से किया जा रहा हैं स्थानीय प्रशासन के बिना डर-भय के ऐसा लगता है कि ऐ सभी ट्रैक्टर परिवहन विभाग से बोल्डर या मिट्टी ढोने के लिए पंजीकरण है तभी तो
इन्हें किसी तरह के प्रशासन का डर नहीं हैं।
आप सभी को अवगत कराते चलें कि अभी कुछ दिनों पूर्व में चोपन फ्लाई-ओवर लोहा लेकर जा रही ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। फिर भी ना तो यह ट्रैक्टर मालिक उस एक्सीडेंट से सबक ले रहे हैं और ना ही स्थानीय प्रशासन आखिर क्या बात है यह सोचनीय विषय है।
स्थानीय निवासियों का कहना हैं कि किसके आदेश और किस नियम तहत इन ट्रैक्टर चालकों द्वारा बोल्डर लादने के बाद तीन से चार की संख्या लेबर बोल्डर लदे ट्रैक्टर या ट्राली पर बैठाकर बीच मार्केट में बड़े धड़ल्ले बोल्डर ढोने का कार्य कर रहे है।यदि किसी कारणवश अनहोनी दुर्घटना हो जाने ट्रैक्टर या ट्राली में बोल्डर के उपर बैठें लेबर की असमय जान चली जाती हैं तो उस वक्त स्थानीय प्रशासन द्वारा कागजी कानूनी कार्रवाई करके इत्ति श्री कर लेते है।उस स्थिति में एक गरीब परिवार के पत्नी-बच्चो सिर से पिता का साया हट जाता है उस मृतक के परिजनों को क्रिया-क्रम के नाम या उसके छोटे बच्चों के लालन- पालन के दलालों द्वारा बीच- बचाव करते हुए कुछ धनराशि नकद देकर सुलह-समझौता करा दिया जाता हैं।
बालू साइडों पर सड़क बनाने हेतु कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर से (54) न० बोल्डर की ढुलाई जोरों पर, स्थानीय प्रशासन मौन क्यूं।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, December 30, 2022 12:36 PM
---Advertisement---

