पीएम मोदी के मातृशोक पर दुद्धी में खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

दुद्धी, सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन से मर्माहत टाउन क्लब के खिलाड़ियों ने अध्यक्ष सुमित सोनी के नेतृत्व में स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर शुक्रवार की सुबह शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा को संबोधित करते हुए टाउन क्लब के पूर्व अध्यक्ष व वेटरन खिलाड़ी मु.शमीम अंसारी ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि धन्य है वह मां जिसने भारत के नेतृत्व करने वाली सख्शियत को अपने कोख से पैदा किया।
नरेन्द्र मोदी जैसे विशाल हृदय व व्यक्तित्व को गढ़ने वाली पूज्यनीय मां स्व. हीराबेन जी अब हम लोगों के बीच नही रहीं। संसारिक दुखों में मां का साया किसी भी सख्श के सर से उठना सबसे बड़ा दुःख माना जाता है। उनके निधन से हम सभी खिलाड़ियों का मन बहुत व्यथित है। पूरा मुल्क गमजदा है। हम सब उन्हें अपनी ओर से सच्चे दिल से खिराजे अकीदत पेश करते हैं। ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को प्रतिकूल परिस्थितियों में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे। शोक सभा में मुख्य रूप से टीसीडी कैप्टन रजत राज, अंकुर बच्चन, इरफान खान, रिज्वानुद्दीन, रितेश जायसवाल, आकाश सिंह, धीरज, अपूर्व सिंह, निशांत कुमार, गौस खान, सन्नी, अयान खान सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment