सेराजुल होदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय टाउन क्रिकेट क्लब के खेल मैदान पर खेले जा रहे आज के मैच में अनपरा ने चंदौली के टीम को 4 विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया | टाउन क्रिकेट क्लब के सचिव ज़बी खान के अनुसार टास चंदौली की टीम ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया |और पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 187 रनों का स्कोर बनाया | जिसमें विश्वास ने 3 छक्के व 11 चौकों की मदद से 72 रन ,विजय यादव ने 4 छक्के व दो चौकों की मदद से 32 रन, विक्रांत ने दो छक्के 2 व चौकों की मदद से 23 रन, आर्यन दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए | जबकि गेंदबाजी में अनपरा की तरफ से अंकित ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट, विश्वास ने 3.2 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट ,अंकित पांडे ने 4 ओवर में 53 रन देकर 2 विकेट अर्जित किया | जवाब में खेलने उतरी अनपरा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मैच को जीत लिया | जिसमें विश्वजीत ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 5 छक्के व चार चौकों की मदद से 50 रन, रितिक ने 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से 37 रन , सानिव ने 4 छक्के व 2 चौकों की मदद से 38 रन, अंशु ने 6 चौकों की मदद से 26 रन बनाए | गेंदबाजी करते हुए चंदौली की टीम के गेंदबाज चंदन ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट, उमेश ने 4 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट, विजय ने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट हासिल किया | विजेता टीम के बल्लेबाज विश्वजीत को समाजसेवी अनील कुमार ( बीज भंडार ) के हाथों मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया | मैच के अंपायर इकबाल कुरैशी व सुनील कुमार रहे | कमेंट्री की जिम्मेदारी सलीम खां, सुनील कुमार जायसवाल व इरफान खिलाड़ी ने निभाया | स्कोरिंग का कार्य निशांत ने किया | कल का मैच बक्सर ( बिहार) व चोपन के बीच खेला जाएगा |

