हिण्डाल्को रेणुकूट को मिला जनसम्पर्क क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ “पीआरएसआई” अवार्ड

---Advertisement---

एम एस हशन) 

रेनुकोट/सोनभद्र 29-12-2022, रेणुकूट। विश्व की प्रतिष्ठित एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी हिण्डाल्को रेणुकूट को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जनसम्पर्क क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त कर हिण्डाल्को ने एक बार फिर आदित्य बिड़ला ग्रुप का नाम रोशन किया है। हिण्डाल्को को हिंदी हाउस जर्नल कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ मैगजीन प्रकाशित करने पर यह पुरस्कार दिया गया है।
मध्य प्रदेश, भोपाल के मिन्टो हॉल में आयोजित तीन दिवसीय 44वें पीआरएसआई कॉन्फ्रेंस में देश की लगभग 100 से अधिक जानी-मानी प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें एनटीपीसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल, चेन्नई पेट्रो, आईओसीएल, एनसीएल समेत तमाम अन्य कंपनियों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर श्री विश्वास कैलाश सारंग ने हिण्डाल्को से प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए हिण्डाल्को जनसंपर्क विभाग के डिप्टी पीआरओ प्रशान्त श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया एवं कंपनी द्वारा जनसम्पर्क के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन0 नागेश, मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह एवं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख श्री यशवंत कुमार ने अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हिण्डाल्को जनसंपर्क विभाग को मीडिया प्रबंधन को लेकर नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सम्मानित किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment