रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म एवं पॉक्सों एक्ट के प्रकरण मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 हाजी सलीम हूसैन

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र पुलिस द्वारा दुष्कर्म एवं पॉक्सों एक्ट के प्रकरण मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

अवगत कराना है कि दिनांक 10.09.2022 आवेदक निवासी मुंसफी चौराहा थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अभिषेक पुत्र मुखलेश ठाकुर निवासी मलपुरा, थाना गोरारी, जनपद रोहतास (बिहार) उम्र लगभग 20 वर्ष द्वारा मेरी नाबालिक पोती उम्र लगभग 16 ½ वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-689/2022 धारा 363, 366 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पंजीकृत अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व अपहृता की सफल बरामदगी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। इसी क्रम में आज दिनांक 29.12.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर धर्मशाला चौराहा के पास से वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र मुखलेश ठाकुर निवासी मलपुरा, थाना गोरारी, जनपद रोहतास (बिहार) उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से पीड़िता/अपहृता सकुशल बरामदगी की गयी एवं अपहृता/पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 161 सीआरपीसी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. अभिषेक पुत्र मुखलेश ठाकुर निवासी मलपुरा, थाना गोरारी, जनपद रोहतास (बिहार) उम्र लगभग 20 वर्ष ।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 बालेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी शैलेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. महिला आरक्षी उमा सरोज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment