अवैध खनन से आक्रोशित शाश्र्वत मंच के कार्यकर्ताओं ने गजराज नगर चौराहे पर खनन अधिकारी का पुतला दहन किया।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। आज दोपहर में शाश्र्वत मंच के कार्यकर्ता ने गजराज नगर तिराहे पर खनन अधिकारी आशीष कुमार सिंह का पुतला फूका गया मंच के संयोजक श्याम जी मिश्रा ने कहा कि बालू लीज कहीं और है खनन कहीं और हो रहा है जैसे बिंद स्टोन प्रोडक्ट्स संजय दुबे अगोरी खास मैं राजेश प्रसाद यादव अघोरी खास न्यू इंडिया मिनरल्स सुरेंद्र तिवारी अघोरी खास वर्धमान इन्वेस्टमेंट एंड कंपनी बहमोरी ये सभी बालू का जमकर खनन कर रहे हैं जिसमें खनन अधिकारी आशीष कुमार सिंह और सर्वेयर योगेश शुक्ला के मिली भगत से अवैध खनन चल रहा है ये वही सर्वेयर है जो 2017और 2018 इसी पद पर थे इन्होंने अपना ट्रांसफर सोनभद्र में पैसे और ऊंची पहुंच के लोगों चलते फिर करा लिए और वही अपना पुराना काम फिर चालू कर दिया है जिससे सरकारी राजस्व को भी भारी क्षति पहुंच रही है मंच के उपाध्यक्ष पवन भारती अम्बेडकर ने कहा की हमारा सोनभद्र आदिवासी और दलितो का क्षेत्र है यहां के खनन क्षेत्र में जिन लोकल लोगों को कोई काम नहीं मिलता है खनन क्षेत्र में लगी मशीन तुरंत बंद होनी चाहिए ऐसे अधिकारी सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं जिसे हम लोग कत्तई बर्दाश्त नहीं कर सकते अगर ये अवैध खनन जल्द से जल्द बंद नहीं तो हम सभी लोग आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी खान अधिकारी की होगी इस मौके पर हंसराज भारतीय विनोद भारती सचिन दिलीप भारती राहुल भारती आकाश भारती नंदू भारती कादर भारती सोनू खरवार अरविंद भारती आदि मौजूद थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment