बीजपुर में आयोजित की गई बजरंग कबड्डी प्रतियोगिता।

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र।28 दिसम्बर। शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बजरंग दल के काशी प्रान्त जनपद सोनभद्र , जिला इकाई रेनुकूट के तत्वावधान में स्थानीय ग्राम पंचायत परिक्षेत्र स्थित मां दूधइया देवी माता के मंदिर प्रांगण में बजरंग कबड्डी प्रतियोगिता 2022-23 का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित म्योरपुर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख मान सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब रिहंदनगर(बीजपुर) के अध्यक्ष विजय कुमार पटेल उर्फ पिंटू पटेल ने संयुक्तरूप से खेल मैदान का फीता काटकर परम्परागत ढंग से कबड्डी खेल के प्रथम मैच का उद्घाटन किया। मैच के दौरान बीजपुर ग्राम के आसपास के ग्रामों की कुल आधा दर्जन टीमों ने भाग लेकर अपने- अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम के शुरुआती दौर में बजरंग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का परम्परागत ढ़ंग से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों में उपेंद्र प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता, चंदन गुप्ता, अनिल त्रिपाठी, आनंद गुप्ता , वीरेंद्र,बसंत लाल, सहदेव तिवारी,व अन्य युवा कार्यकर्ता के साथ- साथ समाजसेवी शिवधारी गुप्ता, डॉ0 राम प्रसाद सिंह गोड़, पत्रकारगण व काफी तादात में दर्शकगण उपस्थित थे।कार्यक्रम में उदघोषक की भूमिका का निर्वहन श्रीराम यादव ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment