चोपन पुलिस द्वारा रिहन्द डैम से 25 हजार के मछली चोरी कर भाग रहे 02  अभियुक्त को चोरी की मछली के साथ किया गया गिरफ्तार-

---Advertisement---

 

अशोक मद्देशिया,

चोपन / सोनभद्र  पुलिस द्वारा रिहन्द डैम से 25 हजार के मछली चोरी कर भाग रहे 02  अभियुक्त को चोरी की मछली के साथ किया गया गिरफ्तार-
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25.12.2022 को थाना चोपन पुलिस द्वारा रिहन्द डैम से मछली चोरी कर भाग रहे 02 नफर अभियुक्त को चोरी की मछली के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामद मछली को मत्स्य निरीक्षक द्वारा नियमानुसार 25000 रुपये में निलाम किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-308/2022 धारा 379, 411 भादवि का अभियोग पंजाकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-*
1. राजेश शर्मा पुत्र अंगद शर्मा, निवासी रेनूकुट,थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 38 वर्ष ।
2. नागेन्द्र प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 रामविचार शाह, निवासी हाईटेक रेनूकुट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 32 वर्ष ।

*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।
2. राकेश कुमार ओझा, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक ।
3. हे0का0 अमरेश कश्यप, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र
4. आरक्षी हरिश्चन्द्र, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment