दीपू तिवारी संवाददाता
चकिया चंदौली आज वन क्षेत्र चंद्रप्रभा के शिकारगंज में वन विभाग एवं पुलिस की साझा कार्यवाही में लगभग 200 बीघे वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया।
शिकारगंज वन क. न. नंबर 6 में अतिक्रमणकारियों मोहन एवं लाल व्रत द्वारा एकजुट होकर लगभग 200 बीघा सरकारी वन भूमि कब्जा कर लगभग डेढ़ सौ झोपड़ियां बना लिया गया था। जिसे आज दिनांक 25/12/22 को कोतवाल मुकेश कुमार के साथ चकिया पुलिसकर्मियों और चंदौली जनपद के पांच थानों से आए पुलिसबल एवं एस.डी.एम चकिया द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट के अगुवाई में अतिक्रमण ध्वस्त कर, वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया।
अतिक्रमण हटाओ दल का नेतृत्व श्री विनोद कुमार पांडे वन क्षेत्राधिकारी चंद्रप्रभा रेंज द्वारा किया गया। वन क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार वन विभाग स्टाफ के लोग आज सुबह 10 बजे ही शिकारगंज चौकी पहुंच गए। जिसके बाद इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

