अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि रविवार को चोपन मंडल के सभी बूथों पर मनाया गया,भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अग्रवाल मार्केट स्थिति भाजपा मंडल कार्यालय में स्व. वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई।
मुख्य अतिथि सांसद राम सकल, जिला पंचायत प्रतिनिधि सदस्य संजीव त्रिपाठी, राजा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, आदि ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी कार्यशैली, कार्यकुशलता और व्यक्तित्व को अपनाने की बात कही।
सांसद रामसकल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज से एक सप्ताह तक हम सभी सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे। इसके तहत सभी मंडलों और अपने-अपने गली-मोहल्लों में गरीब, असहाय व प्रवासी मजदूरों को निजी कोष से सूखा राशन उपलब्ध कराएंगे।
भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती मनाया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, December 25, 2022 1:08 PM
---Advertisement---

