फ्लाई ओवर पर ट्रैंक्टर के चपेट में आने से बाईक सवार की मौके पर मौत।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। आज संध्या लगभग 3.30 बजे फ्लाई ओवर पर अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, कुछ समय के लिए दोनों तरफ से आवागमन अवरुद्ध हो गया।
मौके पर मौजूद निवासियों ने बताया कि मृतक का नाम आनन्द सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र अर्जुन सिंह निवासी अवकाश नगर वार्ड न0 (6) का स्थायी निवासी हैं। मृतक प्रीत- नगर से अपने घर अवकाश नगर जा रहा था कि प्रत्यदर्शियों के अनुसार लकड़ी लदे ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई और लकड़ी लदा ट्रैंक्टर मौके से ट्रैक्टर सहित प्रीत नगर की तरफ भाग गया।
स्थानीय निवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु लोढ़ी पोस्टमार्टम हाउस भेज आवश्यक कार्रवाई मे जुटी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment