सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कस्बा मे खंण्ड विकास कार्यालय के बगल में स्थित शेखर कंप्यूटर एंड फोटो कापी की दुकान को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया | और दुकान के अंदर रखें लैपटॉप,प्रिंटर मशीन, माउस, लैमिनेशन मशीन सहित गल्ले के अंदर रखें कुछ नगद रुपयों पर हाथ साफ किया | प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति चंद्रशेखर ने बताया कि प्रतिदिन भांति मैं शाम को 6 बजे अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया | और आज सुबह जब मैं दुकान पर आया तो देखा कि मेरे दुकान का ताला टूटा हुआ है यह देख कर मेरे होश उड़ गए | जैसे ही मैने दुकान का दरवाजा खोला तो देखा कि मेरे दुकान के अन्दर का समान बिखरा पड़ा है और दुकान के अंदर रखें लैपटॉप, प्रिंटर मशीन, माउस, लैमिनेशन मशीन तथा गल्ले के अंदर रखें कुछ रुपए गायब थे | इस घटना के बाद से कस्बा दुद्धी के व्यापारी बंधुओं मे दहशत का माहौल बना हुआ है | सभी ने एक सुर मे पुलिस प्रशासन से कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है |

