वली अहमद सिद्दीकी,
शक्तिनगर/सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ़ स्कूल में परम कारुणिक प्रभु येशु की याद में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना नृत्य की प्रस्तुति से हुई। कक्षा 8 की छात्राओं संस्कृति, कृतिका, स्नेहा, अनुष्का, सुप्रिया, एंजला, एंजलिना, क्रिसलिन ने शिक्षिका लूविजा के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में यूकेजी के छात्रों अनुज, आराध्य, आरवी, कृतिका, यश, आयोम व तृप्ति ने शिक्षिका रेनू लंगन के नेतृत्व में ‘झिंगल बेल’ गाने में झूमते हुए नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को प्रसन्न कर दिया। प्रभु येशु के जन्मवृत्त पर आधारित नाट्यमंचन द्वारा छात्रों दिव्यम, अभिषेक, शुभ, माधव, चिराग, सुप्रिया, अर्णव, अन्ना, आराध्या,निष्ठा, आस्था, अरणा, अदिति व एड्डी ने दया की मूर्ति के जन्मोत्सव को नाटकीय ढंग से प्रस्तुत कर सभी को रोमांचित कर दिया। क्रिसमस गीत
नवनीत, हनी, यश, पार्थ, एवं अनन्या ने शिक्षक टाइटस क्रास्त के निर्देशन में गाया।

विद्यालय के उपप्रधानाचार्य फादर स्टीफन ज्वॉय ने अपने क्रिसमस संदेश में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु येशु मानवता के प्रतिनिधि, क्षमामूर्ति, विधवाओं व गरीबों के उद्धारक रहे उन्होंने जीवनपर्यंत मानवता एवं भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने सकल जगत का कल्याण के लिए जन्म लिया। कार्यक्रम का संचालन तनिष्क व पियाली ने किया जिसमें सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
*संत जोसेफ़ स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, December 21, 2022 7:31 AM
---Advertisement---

