अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। जनपद के सबसे रेलवे जंक्शन स्टेशन चोपन से कई रुटों के एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा हैं लेकिन यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का जीता-जागता उदाहरण देखा जा सकता हैं। बड़े रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग,दिव्यांग एवं महिलाओं के लिए कई सुविधाएं नहीं हैं,जबकि चोपन डीआरएम धनबाद का अक्सर दौरा होता रहता हैं। लेकिन आज तक किसी अधिकारी का ध्यान यहां के सबसे बड़े समस्या पर नहीं गया।
रेलमंत्री ने अपनी मजबूरियों को गिनाते हुए सिटिजन सिप में छूट देने से हाथ खड़ा कर दिया है। लेकिन चोपन रेलवे स्टेशन पर जो दिव्यांगों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं उन्हें प्लेटफार्म न० 2-3 पहुचने के लिए ओवरब्रिज पर बने सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। खड़ी सीढ़ी होने के कारण दिव्यांगों, बुजुर्गों एवं काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रेलयात्रियों का कहना हैं कि रेल प्रशासन द्वारा यहां स्वचलित सीढ़ी बनवाया जाना चाहिए ताकि दिव्यांगों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को सामान लेकर सीढ़ी चढ़ने में कोई दिक्कत ना हो और वो सकुशल यात्रा कर सकें। अभी हाल ही सांसद निधि से नये प्लेटफार्म पर एक नया ओवरब्रिज बनाया गया है वहां भी यात्रियों के इन असुविधाओं का ध्यान नहीं दिया गया है यात्रियों ने बताया कि दिव्यागों व व्हीलचेयर से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है क्योंकि ज़्यादातर ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर आती हैं।
वहीं पूछने पर कई रेलयात्रियों एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ा सवाल खड़ा किया कि रेल उच्चाधिकारी रुटीन चेक-अप पर आते हैं और घूमकर चले जाते हैं लेकिन उन्हें ना तो कोई समस्या दिखता हैं रेल यात्रियों ने कहा कि बुजुर्ग, दिव्यांग एवं महिलाओं की उपेक्षा देखा जा सकता है। यही रेलवे कालोनी एवं रेलवे हास्पिटल का हैं। पूरे रेलवे कालोनी की नालियां टूंटी-फूटीं और जाम हैं, और रेलवे हास्पिटल सुरक्षा-संरक्षा और रखरखाव को लेकर अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा हैै।
रेलवे स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म पर शौचालय साफ-सफाई नहीं होने के कारण इस्तेमाल करने योग्य नहीं हैं इतना गन्दा होता हैं कि वह प्रयोग करने योग्य हैं जिससे लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं इसके रेल प्रशासन को हर शौचालय प्वाइंट पर सफाईकर्मी नियुक्त करना चाहिए, जो शौच केंद्र पर तैनात रहें।
रेलयात्री एवं जनप्रतिनिधियों ने रेलवे प्रशासन से मांग किया कि ओवरब्रिज पर स्वचलित सीढ़ी का निर्माण कराया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक हैं ताकि दिव्यांग, बुजुर्ग एवं महिलाओं को यात्रा करने में दिक्कत ना हो और वे सुरक्षित यात्रा कर सकें।
जनपद के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन पर नहीं रखा गया दिव्यांग, बुजुर्ग एवं महिलाओं का ध्यान।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, December 19, 2022 9:53 AM
---Advertisement---

