उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं/ सहायक अध्यापकों को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

---Advertisement---

मुस्तकीम खान)

सोनभद्र । राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं/ सहायक अध्यापकों को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण एन0आई0सी0 में दिखाया गया
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं सहायक अध्यापकों को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण की कार्रवाई का सजीव प्रसारण लोक भवन लखनऊ से एनआईसी सोनभद्र में दिखाया गया, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मा0 समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव गौड़ ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सतत प्रयासरत है और विभिन्न विभागों में नवयुवकों/ युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है,जिससे कि वह विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। इस दौरान उन्होंने चयनित प्रवक्ताओं/ सहायक अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि नव नियुक्त हुए प्रवक्ताओं/ सहायक अध्यापक गण विद्यालयों में जाकर बच्चों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कराएंगे, जिससे कि बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध होगी । इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख चोपन लीला सिंह, सांसद प्रतिनिधि वेद दूबे, अपर जिला अधिकारी(वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री मोहन कुशवाहा, नव चयनित प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकगण सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment