रवि सिंह
(दुद्धी सोनभद्र) आज दुद्धी कस्बे से सटे ग्राम मल्देवा में पहले से बने मकान के एक कमरे का उद्घाटन पुजारी ऋषभ मिश्र के द्वारा बड़े विधि विधान से पूजा पाठ कराकर राकेश आजाद के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। गृह प्रवेश कार्यक्रम सुबह 11:00 आयोजित की गई थी जिसमें राकेश आजाद के समर्थक सहित आसपास के नगरवासी संभ्रांत जन उपस्थिति रहे। उद्घाटन उपरांत सभी ने राकेश आजाद को नए मकान में प्रवेश की शुभकामना व बधाई दिया। साथ ही साथ यह भी कहा कि नगर निकाय चुनाव में यहीं से चुनावी बिगुल कुछ दिनों बाद फूंका जाएगा।और रणनीति जनसंपर्क एवं प्रचार प्रसार की रूपरेखा हेतु व्यवस्था बनाई जाएगी।। जिससे कि नगर वासियों को मुझे संपर्क करने एवं समस्याओं के समाधान हेतु सुविधा मिल सकेगी।।
वही पूजा पाठ,अर्चना के बाद आए हुए अतिथि जनों सहित लोगों में मिष्ठान वितरण भी हुआ ।इस मौके पर जामा मस्जिद के सदर कल्लन खान, कृष्णा अग्रहरी, राजेंदर, जय गोविंद ,लखन भारती, महेश कुमार ,शकील अहमद ,नसीर अशोक परवाना, ललित कुमार ,महताब खान ,तबरेज अहमद , विकास जोहरी, विकास भारती, सुरेंद्र ,अजीत भारती, ईश्वर, बिंदु कुमार, मुख्तार मंसूरी ,अजीम खान, चिंटू मशीन, अनिल अग्रहरि, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।

