दीपू तिवारी )
रेणुकूट/ सोनभद्र चर्चित ढाबा कांड में ड्राइवर कंडक्टर को खाना खाकर पैसा ना देना पड़ा भारी ।समाचार प्रकरण ” सोनभद्र में तीन पुलिस कर्मियों का एक बस में सो रहे
ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ” को ट्विट
किया गया है जो वीडियो एडिट करके चलाया जा रहा है। वास्तविक प्रकरण यह है कि थाना
स्थानीय पर दिलीप गुप्ता व संजय गुप्ता पुत्रगण स्व0 लक्ष्मीप्रसाद गुप्ता निवासी वार्ड नं0 01 रेनुकूट
रेलवे स्टेशन के पास जीविकोपार्जन के लिये एक छोटा सा होटल चला रहे है जिस होटल में बस
संख्या UP64AT 1697 के चालक राकेश कुमार पुत्र सधीन पनिका निवासी किरबिल थाना
म्योरपुर व कंडक्टर रवि चन्द्रवंशी पुत्र स्व0 रामाशीष प्रसाद निवासी चिल्काटाड़ बाजार थाना
शक्तिनगर जनपद सोनभद्र दिनांक 13.12.2022 की रात्रि में होटल में खाना खाने गये थे जहां पर
बस कंडक्टर व चालक ने खाना खाने के बाद पैसे देने की बात को लेकर होटल संचालक संजय
गुप्ता से विवाद कर लिया जिसके सन्दर्भ में संजय गुप्ता ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया था
आरोपित बस कंडक्टर व चालक से पूछताछ करने पुलिस गयी तो दोनो बस में जाकर छिप गये व
पुलिस द्वारा पकड़ने पर उनसे हाथा पाई करने लगे जिसके पश्चात थाना स्थानीय से चालक राकेश
कुमार व बस कंडक्टर रवि चन्द्रवंशी का चालान शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों
व030नि0 दिनेश कुमार यादव व का० वीरेन्द्र कुमार थाना पिपरी जनपद सोनभद्र द्वारा आवश्यक
बल प्रयोग कर अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी में दिनांक 14.12.2022 को गिरफ्तार कर चालक
व कंडक्टर को श्रीमान् एसडीएम महोदय दुद्धी के समक्ष भेजा गया है।

