सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र | आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत कस्बा दुद्धी मे प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय द्वारा सीआरपीएफ एवं पुलिस फोर्स के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों एवं गलियों में फ्लैग मार्च करके क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की और कस्बे में रहने वाले नागरिकों के अंदर एक प्रकार का विश्वास पैदा किया
कि आगामी होने वाले नगर निकाय चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष व भयमुक्त होगा तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहेगी | इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दुद्धी श्रीकांत राय, सीआरपीएफ कमांडेंट, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ,इनामुल हक सहित भारी संख्या मे पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद थी |
आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से किया फ्लैग मार्च |
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, December 15, 2022 1:34 PM
---Advertisement---

