अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डा० यशबीर सिंह ने ओबरा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर तिराहा पर पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया। ओबरा नगर पंचायत द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया ओबरा पुलिस द्वारा चौबीस घंटे निगरानी किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि सुभाष तिराहे पर कैमरा लगाए जाने से असंवैधानिक गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगा और फरियादियों की जो भी समस्या होगा उसे भी इसी सहायता केन्द्र से पुलिस स्वयं हल कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमती देवी,
भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, जिला उपाध्यक्ष आलोक भाटिया, उमेश पटेल, रविन्द्र गर्ग,सौरव अग्रवाल, मोहित पटेल, सुनील मिश्रा एवं नगरवासी मौजूद रहें।
पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, December 14, 2022 3:52 PM
---Advertisement---

