अशोक मदेशिया
संवाददाता
गुरमा/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी के करगरा, मीतापुर मार्ग बलुई बंधी के पास अनियंत्रित रफ्तार से जा रहे वाईक सवार के गिरने से तीन व्यक्ति ब्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना स्थल पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस तीनों जख्मी को इलाज हेतु लोढ़ी जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं लगभग पांच बजे मारकुंडी से एक मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर अपने घर करगरा गांव जा रहे थे कि बलुई बंधी कम्हरिया टोले के समीप अनियंत्रित होकर गिरने से तीनों गम्भीर से घायल हो गए। मौके स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के द्वारा जिला चिकित्सालय भेज दिया। घायल जिसमें मोहन उम्र (26) पुत्र अनंत,सुनील उम्र (28) पुत्र अरविंद निवासी दोनों मीतापुर, एक ब्यक्ति संजय करगरा का निवासी बताया है ।
अनियंत्रित बाईक गिरी,तीन सवार जख्मी।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, December 9, 2022 3:21 PM
---Advertisement---

