चतुर्थ दिवस पर रामलीला में ताड़का वध के दृश्य का किया गया सजीव मंचन।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। विकास खंड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिंदुरिया में चल रहे परम्परागत आराध्य प्रभु राम-लीला मंचन के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बहुत ही सुंदर लीला का मंचन किया। रामलीला में ताड़का वध दृश्य का मंचन किया गया। रामलीला में दिखाया गया कि मारीच-सुबाहु के अत्याचारों से आम-जनमानस अत्यंत दुखी थे। उन्होंने ऋषि-मुनियों को भी नहीं बख्शा, जिससे ऋषि-मुनि विश्वामित्र के नेतृत्व में राक्षसों से छुटकारा पाने के लिए अयोध्या नरेश राजा दशरथ के पास फरियाद लेकर जाते हैं। तब राजा दशरथ गुरु विशिष्ठ के कहने पर राम व लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। मुनि विश्वामित्र श्री रामचंद्र व लक्ष्मण को साथ लेकर अपने आश्रम में जाते है। रास्ते में उन्हें राक्षसी ताड़का मिलती है। जिसका वध श्रीराम अपने बाणों से करते हैं। उसके उपरांत राम व लक्ष्मण आश्रम पहुंच जाते है। आश्रम पहुंचने पर मारीच व सुबाहु अपनी माता ताड़का के वध का बदला लेने के लिए व आश्रम में चल रहे यज्ञ को विध्वंस करने के लिए आश्रम आते हैं । तभी वे श्रीराम व लक्ष्मण से युद्ध करते हैं। जिसमें सुबाहु मारा जाता है,लेकिन मारीच युद्ध करते हुए भाग जाता है। इस मौके पर व्यास जी मुरली तिवारी, राम गोपाल शास्त्री, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, विद्या शंकर पांडेय, राम राजानकी पांडेय, रामनारायण पांडेय, दिनेश पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय,अशोक पांडेय, विजय शंकर पांडेय, राधारमण पाण्डेय,महावीर प्रसाद पांडेय, कमलेश पांडेय, विशाल पांडेय, अशोक मिश्रा,कृपा शंकर पांडेय समस्त पांडेय परिवार मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चोपन थाना प्रभारी मय-फोर्स मौके पर मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment