मिर्ज़ापुर पुलिस द्वारा नकली सोना बेचने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 8 मोबाइल व ₹35 हजार बरामद।

---Advertisement---

मिर्ज़ापुर/उत्तरप्रदेश।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध अंकुश लगाते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।

थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 08.12.2022 को गौरव प्रताप सिंह पुत्र महेन्द्र कुमार सिंह निवासी नेवढ़िया थाना औराई जनपद भदोही द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध धोखे से नकली सोना बेचने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0- 216/2022 धारा 419, 420 भादवि बनाम नीरज कुमार बिन्द पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा उक्त फ्राड की घटना को गंभीरता से लेते हुए सन्दर्भित प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देश दिए गये थे । उक्त निर्देश के क्रम में कार्यवाही करते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी अष्टभुजा मय पुलिस बल द्वारा आज दिनांकः 08.12.2022 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से नकली सोना बेचने वाले 02 अभियुक्त 1. नीरज कुमार बिन्द पुत्र रामसुन्दर बिन्द निवासी मेहडा थाना मेजा जनपद प्रयागराज, 2. विकास बिन्द पुत्र बेचु राम बिन्द निवासी मेहा थाना मेजा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय / जेल भेजा गया। जिनके कब्जे से ₹ 35000 नकद (बिक्री का), चोरी की 08 अदद मोबाइल व 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। बरामद मोटरसाइकिल वाहन संख्या: UP 70 FU 9350 का वैध कागजात न दिखाने पर पर वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । *विवरण पूछताछ….

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग चाचा-भतीजा हैं। हम लोग मिलकर नकली सोने का चूहा आम लोगों को असली सोना बताकर धोखे से बेचते है । आसपास के अन्य जनपदों में भी घूमफिर कर लोगों को धोखे से नकली सोना बेचकर जो रुपये मिलते है उसे आपस में हम लोग बांट लेते हैं।

* नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. नीरज कुमार विन्द पुत्र रामसुन्दर विन्द निवासी मेढ़डा थाना मेजा जनपद प्रयागराज । 2. विकास बिन्द पुत्र बेचु राम बिन्द निवासी मेढ़डा थाना मेजा जनपद प्रयागराज ।

* वरामदगी विवरण *

1. 08 अदद मोवाइल ।

2. ₹ 35000 नगद (विक्री का) ।

3. मोटर साइकिल UP 70 FU 9350

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment