पिपरी पुलिस द्वारा कुल 04 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 एम एस हशन )

पिपरी /सोनभद्र पुलिस द्वारा कुल 04 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं उसमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 07.12.2022 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन रेनुकूट जाने वाले मार्ग पर समय 06.30 बजे 03 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1. अजीत कुमार भारती उर्फ सोनू पुत्र भज्जू राम निवासी N 2651 हिण्डालको कालोनी रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र 2. जितेन्द्र कुमार भारती उर्फ काजू पुत्र रामराज निवासी वेराइटी गारमेन्ट के पीछे मेन रोड रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र 3. जावेद अली पुत्र असगर अली निवासी दर्जी मार्केट के सामने, वार्ड नं0 4 रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के कब्जे से क्रमशः 01 किलो 400 ग्राम, 1 किलो 450 ग्राम एवं 01 किलो 300 ग्राम इस प्रकार ( कुल 04 किलो 150 ग्राम) नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 166/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*बरामदगी का विवरण-*
1. अजीत कुमार भारती उर्फ सोनू उपरोक्त के कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद ।
2. जितेन्द्र कुमार भारती उर्फ काजू उपरोक्त के कब्जे से 1 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद।
3. जावेद अली उपरोक्त के कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद।

*आपराधिक इतिहास जितेन्द्र कुमार भारती-*
1. मु0अ0सं0 384/15 धारा 8/20 NDPS Act थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0 18/16 धारा 8/21 NDPS Act थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
3. मु0अ0सं0 08/19 धारा 8/20 NDPS Act थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।

*आपराधिक इतिहास अजीत कुमार भारती उर्फ सोनू-*
1. मु0अ0सं0 078/17 धारा 8/21 NDPS Act थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 शिवकुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 इस्माइल चौकी रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 रोहित सरोज चौकी रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 सुनील यादव चौकी रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment