*कंपोजिट विद्यालय बीजपुर का जर्जर गेट और शौचालय का गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत

---Advertisement---

 

जिम्मेदार अधिकारी कर रहे हैं ।एक और हादसे का इंतजार

अभी दो दिसंबर को दुद्धी के एक विद्यालय का गेट गिरने से हादसे में गई थी एक मासूम की जान

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में कहीं विद्यालय के भवन जर्जर हैं तो कही आधे अधूरे निर्मित गेट दुर्घटना का सबब बन रहे है बदहाल शिक्षा विभाग पहले से ही बदहाली का दंश झेल रहा हैं जिससे नौनिहालों की जिंदगी खतरे में है।बीते दो दिसंबर को विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत खोखा के पगडेवा टोला के प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय के आधे अधूरे निर्मित गेट के गिर जाने से पांच छात्र घायल हुए जिसमे एक छात्र की मौत भी हो गयी थी। हादसे के बाद बाद भी शिक्षा विभाग सबक नही ले रहा है। अभी भी ऐसे तमाम मामले होंगे जो विभाग की जानकारी में नहीं होंगे और फिर विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों के पास वक्त नहीं है की समस्या को ऊपर तक पहुंचाए और निराकरण कराएं ऐसे में फिर कोई ग्रामीण या पत्रकार को उजागर करना पड़ेगा तभी प्रशासन हरकत में आएगा।
ताजा मामला है विकासखंड म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहां के कंपोजिट विद्यालय बीजपुर का जहां पर विद्यालय के टूटे हुए गेट को जल्दबाजी में ईंटो से जोड़कर खाना पूर्ति कर दिया गया है और वही शौचालय का गड्ढा खोदकर कई महीनों से खुला छोड़ दिया गया है इस विद्यालय में लगभग पांच सौ से छ सौ बच्चे पढ़ते हैं जो कभी भी दुद्धी जैसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। जो मासूम बच्चों की जिंदगी के लिए बड़ा खतरा है इस बारे में जब विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक आशारानी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि ठेकेदार नहीं बना रहा है न ही फोन उठाता है और इससे पहले दो – दो खंडशिक्षाअधिकारी को मौखिक रूप से अवगत कराई हूं खंडशिक्षाअधिकारी का यहां से दूसरी जगह तबादला भी हो गया लेकिन किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। और नए वाले साहब को अभी तक कंपोजिट विद्यालय बीजपुर आने का समय ही नहीं मिल पा रहा है। और इसी विषय में हमारे पत्रकार साथी नए खंडशिक्षाधिकारी देव पांडे जी से बात किया तो उन्होंने बताया की हमारे संज्ञान में अभी आया है आज मैं वीडियो साहब को पत्र लिखकर इस मामले से अवगत करवाता हूं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment