रामगढ़ मे हाईटेंशन तार गिरने से महिला समेत भैंस की मौत,ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन तेलगुडवा मार्ग पर रामगढ़ मे नाई बस्ती में जगनारायण शर्मा के घर के पास से गुजरता जर्जर हाईटेंशन तार रविवार की रात्रि लगभग 12 बजे टुट कर गिर गई तार गिरते ही दरवाजे पर बधी भैंस व खलिहान मे आग लग गयी, आग की लपट देख अचानक जगनारायण शर्मा की पत्नी कलावती देवी 55 वर्ष ज्यों ही घर से बाहर निकली की तार की चपेट मे आने से मौके पर ही झुलसकर मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। उधर सुबह होते ही परिजनों समेत ग्रामीण बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये शव को सडक पर रख रामगढ़ मे कोन तेलगुडवा मार्ग को सोमवार की सुबह लगभग सात बजे जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा है, ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुये मुआवजा व सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया की पूरे क्षेत्र मे जर्जर तार है जिसे बदलने की मांग वर्षों से की जा रही परन्तु आज तक कोई जिम्मेदारो के कान में जू तक नहीं रेगां जिसके कारण आये दिन हाईटेंशन तार गिरने से घटना घटती रहती है।
जगत शर्मा ने बताया की तार गिरने से महिला समेत एक गाभिन भैंस व तीन बिघा खेत का धान जलकर खाक हो गया है। ग्रामीण उचित कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े है। समाचार लिखे जाने तक कोन थाने के थाना प्रभारी(क्राइम इंस्पेक्टर)राजेश सिंह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाते हुए जाम खुलवाने के प्रयास में लगे है लेकिन ग्रामीण बिजली विभाग के बड़े अधिकारी के आने की मांग पर अड़े है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment