5 लाख का हेरोइन के साथ 2 तस्कर को रावर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 

 ब्यूरो, क्राइम जासूस

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र  पुलिस द्वारा 52 ग्राम हेरोइन(अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये) के साथ 02 नफर तस्कर को किया गिरफ्तार ।*

डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में दिनांक 02.12.2022 थाना रॉबर्ट्संगज पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर 02 नफर हेरोइन तस्कर क्रमश:01. शिवा पुत्र रमेश, निवासी धर्मशाला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष, 02. विकास सिंह पुत्र स्व0 पप्पू सिंह, निवासी हाइडिल कालोनी बिजली विभाग कालोनी कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष के कब्जे से क्रमश: 27 ग्राम हेरोइन व 25 ग्राम हेरोइन (कुल 52 ग्राम हेरोइन) बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-894/2022 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
1. शिवा पुत्र रमेश, निवासी धर्मशाला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष ।
2. विकास सिंह पुत्र स्व0 पप्पू सिंह, निवासी हाइडिल कालोनी बिजली विभाग कालोनी कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
1.अभियुक्त शिवा उपरोक्त के कब्जे से 27 ग्राम हेरोइन बरामद ।
2.अभियुक्त विकास सिंह उपरोक्त के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद ।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2.आरक्षी अल्पित सोनकर, चौकी कस्बा, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।
3.आरक्षी विश्वरंजन चौबे, चौकी कस्बा, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment