सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
आज 21 नवम्बर, 2022 को जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह ने आज प्राथमिक विद्यालय भुराइन टोला (बसौली) का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने किचन में बच्चों के लिए बनाये जा रहे भोजन को देखा और भोजन बना रही रसोईयों से जानकारी प्राप्त की और पुछा गयाकि आज के मेनू में क्या बन रहा है, जिस पर रसोईयों द्वारा बताया गया कि सब्जी व रोटी बनाया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के क्लासरूम में जाकर स्थिति का जायजा लिया और बच्चों से वार्ता कर उनके बौद्धिक स्तर को जाना, इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया
और उपस्थित बच्चों के संख्या के सम्बन्ध में सम्बन्धित प्रधानाचार्य से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन का बेहतर वातावरण बनाया जाये और परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिचित की जाये। बच्चों को दी जाने वाली मध्यान्ह भोजन में बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाये।
विद्यालय के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा पीने के पानी की समस्या को रखते हुुए अवगत कराया गया है कि वहां हैण्डपम्प कम है, जिससे पीने की पानी की समस्या बनी रहती है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय के पास अलग से पानी की टंकी स्थापित कर पानी भरा जाये, जिससे पानी की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। इसी दौरान उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में पानी की समस्या को देखते हुए अपने स्तर से गांव की स्थिति का जायजा कर लें, जहां अत्यधिक पानी की समस्या हो, उन स्थानों पर पानी उपलब्ध कराया दिया जाये। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी, स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापक, ग्राम प्रधान, सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
स्कूल का निरीक्षण करने पहूचे जिलाधिकारी।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, November 21, 2022 2:42 PM
---Advertisement---

