मुस्तकीम खान
लखनऊ / उत्तर प्रदेश
पत्रकारों की संस्था जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया रजि0 संगठन ने आज उत्तर प्रदेश सलाहकार समिति की घोषणा की।
बता दे कि पूर्व की घोषित की गई सलाहकार समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर उसे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग सक्सेना द्वारा भंग कर दिया गया था। नव मनोनीत यूपी सलाहकार समिति संस्था ने मनोनीत किया है।
पत्रकारों की संस्था जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया (रजि0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग सक्सेना जी के निर्देशानुसार और राष्ट्रीय कमेटी व राष्ट्रीय सलाहकार समिति की अनुशंसा पर वाराणसी के महेश पांडेय (संसद वाणी हिंदी दैनिक समाचार पत्र यूपी हेड) को उत्तर प्रदेश सलाहकार समिति मे मनोनीत किया गया है इसी के साथ प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य महेश पांडेय को उनके मंडल का प्रभारी भी मनोनीत किया गया है।

