हवाईपट्टी विस्तारीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,

म्योरपुर- सोनभद्र,।सोमवार को जिलाधिकारी चन्द्रविजय सिंह ने म्योरपुर हवाई पट्टी विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम निर्माणाधीन रनवे का निरीक्षण किया तथा टर्मिनल निर्माण को देखा।हवाईपट्टी अथार्टी ऑफ इंडिया के मैनेजर विवेक चन्दरबंशी से कार्य की प्रगति व कार्य मे आने वाली समस्या के बारे में पूछा।श्री चन्द्रवंशी ने बताया कि टर्मिनल व रनवे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।हवाईपट्टी के विस्तारीकरण कार्य मे एक स्थान पर कोर्ट द्वारा स्टे है जिससे वहाँ कार्य बंद है।शेष कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने हवाई पट्टी के पूर्व दिशा में स्थित म्योरपुर बाजार को छोड़कर हवाईपट्टी के पश्चिम उत्तर व दक्षिक्ष दिशा की ओर सर्वे कराकर जमीने अधिगृहित करने की बात विवेक चन्द्रवंशी से कही।पश्चिम की तरफ फारेस्ट की ज्यादा जमीने है और उत्तर दिशा में गवर्मेन्ट ग्रांट की ज्यादा जमीने है ।विवेक चन्दरबंशी ने बताया कि पहले 12 सीटर प्लेन उड़ाने का प्लान है।उसके बाद 20 सीटर प्लेन उड़ान भरेंगी।जिलाधिकारी ने लेखपाल अनिल मौर्य से हवाईपट्टी का मास्टर प्लान व नक्शा भी देखा।इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह,एसडीएम दुद्धी शैलेन्द्र मिश्र,बीडीओ म्योरपुर नीरज कुमार तिवारी,थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह,लेखपाल अनिल मौर्य इत्यादि मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment